उफनती नदी में फंसे 14 लोगों की बची जान! गरियाबंद पुलिस और SDRF ने समय रहते किया सफल रेस्क्यू

0
737422172_1452080696951921_4196166540697712080_n

गरियाबंद। लगातार हो रही बारिश के बीच गरियाबंद पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। जिले के ग्राम विजयपाल के पास बगनई नदी में आई बाढ़ के कारण फंसे 14 लोगों को पुलिस और नगर सेना SDRF की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन पुलिया के नीचे अस्थायी झोपड़ियों में रह रहे कर्मचारी और ग्रामीण अचानक जलस्तर बढ़ने से चारों ओर से बाढ़ के पानी में घिर गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना छुरा पुलिस और नगर सेना SDRF महासमुंद की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू टीम ने पूरी सावधानी और सूझबूझ के साथ एक-एक कर सभी 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय पर की गई कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

गरियाबंद पुलिस ने बारिश के मौसम में आम नागरिकों से अपील की है कि नदी-नालों और उफनते जलस्रोतों के आसपास जाने से बचें तथा जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति में तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि जिले में बारिश के दौरान आपात स्थितियों से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल लगातार मुस्तैद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों