देवास में बारिश का अलर्ट! उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों पर तैनात पुलिस, लोगों से की यह खास अपील

0
736372235_1367979055428723_2143531562518617922_n

देवास। जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कई नदी-नाले और पुल-पुलियां उफान पर हैं। हालात को देखते हुए देवास पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस के अनुसार जिन पुल-पुलियों के ऊपर वर्षा का पानी बह रहा है, वहां लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में नदी-नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं, वहां भी पुलिस की टीमें मुस्तैदी से तैनात हैं। जवान लोगों को जलमग्न रास्तों और उफनते जलस्रोतों को पार करने से रोकने के साथ-साथ सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं।

देवास पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी स्थिति में पानी से डूबी पुल-पुलियों, उफनती नदियों या ओवरफ्लो हो रहे नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं। थोड़ी-सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

पुलिस ने कहा कि बारिश के दौरान जिलेभर में तैनात पुलिसकर्मी लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे निगरानी रखे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों