रतलाम में एक दिन में 630 जमीन विवाद पहुंचे पुलिस कैंप, 450 मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान

0
737091426_1407726081263289_7717484000200176694_n

रतलाम। जिले में भूमि विवादों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से रतलाम पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आम नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं। एक ही दिन में 630 भूमि संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 450 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

शिविर में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से सुनवाई की और मामले की प्रकृति के अनुसार कानूनी, प्रतिबंधात्मक एवं आपसी समझाइश के माध्यम से कार्रवाई की। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनमें संबंधित पक्षों को उपलब्ध साक्ष्यों और वैधानिक प्रावधानों के आधार पर सक्षम न्यायालय में आवश्यक कार्रवाई करने की सलाह दी गई।

संवेदनशील मामलों में, जहां विवाद बढ़ने या शांति भंग होने की आशंका थी, वहां संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध बाउंड ओवर सहित आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।

रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भूमि संबंधी किसी भी विवाद में कानून अपने हाथ में न लें और वैधानिक प्रक्रिया का पालन करें। पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा ऐसे संयुक्त समाधान शिविर आगे भी समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों