मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध स्मैक और डोडाचूरा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना दलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध स्मैक और डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए गए। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि जब्त मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे तथा इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
मंदसौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
