रतलाम पुलिस का नशामुक्ति अभियान: पिपलौदा के विद्यालय में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश

0

रतलाम जिले के थाना पिपलौदा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्राम बड़ायला माताजी स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने, युवाओं को स्वस्थ जीवन अपनाने तथा परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

रतलाम पुलिस ने कहा कि “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जिलेभर में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज के हर वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों