राजनांदगांव पुलिस की एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, CWG 2026 में जीता रजत पदक
राजनांदगांव पुलिस के लिए गर्व का क्षण है। पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 की महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और पूरे देश का नाम रोशन किया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राजनांदगांव पुलिस ने एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विभाग ने इसे न केवल राजनांदगांव पुलिस, बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस और पूरे भारत के लिए गौरव का क्षण बताया है।

ज्ञानेश्वरी यादव की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि पुलिस सेवा के साथ-साथ खेलों में भी अनुशासन, मेहनत और समर्पण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों और पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
राजनांदगांव पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव की यह उपलब्धि पूरे पुलिस परिवार के लिए गर्व की बात है और भविष्य में भी वे इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहें, यही शुभकामना है।
