सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में जुटी सागर पुलिस, 10वें प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ, 85 पुलिसकर्मियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

0
762404902_122183690180921476_3349004433393205072_n

सागर। सिंहस्थ-2028 महापर्व की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सागर पुलिस लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में पुलिस लाइन सागर में सिंहस्थ ड्यूटी के लिए 10वें प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासित, तकनीक-सक्षम और जिम्मेदार पुलिसिंग के महत्व से अवगत कराया। इस प्रशिक्षण में कुल 85 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

एक सप्ताह तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रतिक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, समन्वित पुलिसिंग तथा बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रभावी ड्यूटी निर्वहन से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सागर पुलिस का उद्देश्य है कि सिंहस्थ-2028 जैसे विशाल धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा प्रशिक्षित पुलिस बल के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों