डायल-112 की तत्परता से बची सड़क हादसे में घायल की जान, गरियाबंद पुलिस की त्वरित कार्रवाई बनी मिसाल

0

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस की डायल-112 टीम ने एक बार फिर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया और मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में संचालित आपातकालीन सेवा ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज संभव हो सका।

जानकारी के अनुसार, थाना छुरा क्षेत्र के ग्राम मुड़ागांव के पास एक मोटरसाइकिल चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 में तैनात आरक्षक यशवंत त्रिवेन्द्र और वाहन चालक जागेश्वर निर्मलकर तत्काल घटनास्थल पहुंचे।

पुलिस टीम ने घायल की स्थिति को देखते हुए बिना समय गंवाए उसे सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छुरा पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत अब नियंत्रण में बताई जा रही है।

इस सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने डायल-112 टीम के आरक्षक यशवंत त्रिवेन्द्र और चालक जागेश्वर निर्मलकर की प्रशंसा करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में नागरिकों की मदद करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिले की पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों