विश्व आदिवासी दिवस पर कोंडागांव पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से लेकर विद्यार्थियों तक को ऑनलाइन ठगी से बचने की दी सीख

0
771983719_1581652077338237_2151915560866317357_n

कोंडागांव। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कोंडागांव पुलिस साइबर सेल ने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया।अगस्त 2026 को आयोजित इस अभियान के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों, विद्यार्थियों और आम लोगों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण तरीके बताए गए।

कोंडागांव पुलिस साइबर सेल की टीम ने आदिवासी समाज जैतपुरी, आदिवासी समाज मासोरा और मारुति सुजुकी शोरूम सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

फर्जी कॉल और मैसेज से रहें सावधान

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल और मैसेज, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने समझाया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की अपील

पुलिस साइबर सेल ने नागरिकों को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और अनजान नंबरों से आने वाले कॉल या मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें। बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने से भी बचने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कोंडागांव पुलिस ने जागरूकता अभियान के जरिए लोगों को संदेश दिया कि साइबर अपराध से बचने का सबसे बड़ा हथियार सतर्कता है। पुलिस का यह अभियान आमजन को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

संदेश: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—साइबर अपराध से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों