छतरपुर में 35 करोड़ की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, म्यूल बैंक अकाउंट गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

0
778972178_1079758627915402_8543654733998889118_n

छतरपुर। साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच छतरपुर थाना कोतवाली पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कियोस्क संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 20 बैंक पासबुक, 23 ATM कार्ड और 104 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों से जुड़े बैंक खातों का इस्तेमाल अलग-अलग राज्यों में करीब 35 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन में किया गया।

जांच के दौरान एक बैंक अकाउंट का कनेक्शन तमिलनाडु में हुई 37.80 लाख रुपये की साइबर ठगी से भी सामने आया है। इससे पुलिस को गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क और उसके जरिए संचालित साइबर अपराधों की गंभीरता का पता चला है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शामिल सलमान राइन के खिलाफ पहले से 8 अपराध दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, बैंक खातों और साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में घुमाने वाले नेटवर्क पर हुई यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *