“उजियारा” अभियान के तहत कोरर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 132 लीटर अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

0

कांकेर: पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना कोरर पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चिल्हाटी चौक पर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने संदिग्ध कार की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

132.360 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 132.360 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 73,320 रुपये है। इसके अलावा 25,000 रुपये नगद, 3 मोबाइल फोन कीमत 1.20 लाख रुपये और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार कीमत करीब 3 लाख रुपये जब्त की गई।

इस कार्रवाई में पुलिस ने शराब, नकदी, मोबाइल और वाहन समेत कुल 5,18,320 रुपये की संपत्ति जब्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कार के जरिए अवैध शराब का परिवहन कर रहे थे।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं BNS की धारा 112 के तहत अपराध दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की बिक्री, तस्करी या किसी भी तरह के अवैध कारोबार से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

सूचना के लिए संपर्क: 94791-55125

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *