राजनांदगांव पुलिस परिवार की बेटी ने बढ़ाया गौरव, सृष्टि चौरसिया ने CBSE नेशनल तीरंदाजी में जीता रजत पदक

0

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस परिवार की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सृष्टि चौरसिया ने तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए CBSE नेशनल टूर्नामेंट, पानीपत (हरियाणा) में रजत पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। सृष्टि पुलिस लाइन स्थित राह अकैडमी में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान

सृष्टि चौरसिया, आरक्षक रंजीत चौरसिया एवं महिला आरक्षक दुर्गेश्वरी चौरसिया की सुपुत्री हैं। उन्होंने CBSE नेशनल टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रजत पदक अपने नाम किया।

एसपी अंकिता शर्मा ने किया सम्मान

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सृष्टि चौरसिया से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

सृष्टि की यह उपलब्धि राजनांदगांव पुलिस परिवार में खेल प्रतिभाओं को मिल रहे प्रोत्साहन और प्रशिक्षण का उदाहरण भी है। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद सृष्टि ने अपने परिवार और राजनांदगांव का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों