आगर-मालवा में मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, SP दिलीप कुमार सोनी ने बांटे 30 हेलमेट

0

आगर-मालवा। जिले में स्कूटी योजना के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

SP ने दिया सुरक्षित यातायात का संदेश

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी ने विद्यार्थियों को 30 हेलमेट वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के साथ सुरक्षा भी जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। स्कूटी योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *