रायपुर में 08 सितम्बर को गणेश विसर्जन झांकी चल समारोह, यातायात व पार्किंग की विशेष व्यवस्था
रायपुर में आगामी 08 सितम्बर 2025 की रात को गणेश विसर्जन झांकी चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा टेलघानी नाका से प्रारंभ होकर राठौर चौक, गुरुनानक चौक, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार रोड, कंकालिपारा, पुरानी बस्ती रोड, लक्षेनगर चौक, सुंदर नगर रोड, रायपुरा चौक (अंडरब्रिज) होते हुए महादेव घाट तक पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए शाम 08 बजे से झांकी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था की है।
🚦 यातायात डायवर्जन व्यवस्था –
1️⃣ रायपुरा से अमलेश्वर की ओर जाने वाले वाहन खारून नदी पुल मार्ग से नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन भाठागांव, कथाडीह, दातरेंगा मार्ग से यात्रा कर सकेंगे।
2️⃣ तेलीबांधा-शास्त्री चौक से टाटीबांध जाने वाले वाहन शास्त्री चौक से कालीबाड़ी, पचपेड़ी नाका होते हुए रिंग रोड-01 या फिर फाफाडीह चौक से स्टेशन रोड, चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी मार्ग से जा सकेंगे।
3️⃣ खमतराई-फाफाडीह की ओर जाने वाले वाहनचालक रिंग रोड-02 का उपयोग कर सकेंगे।
4️⃣ धमतरी रोड, पचपेड़ी नाका, रेलवे स्टेशन, मेकाहारा की ओर जाने वाले वाहनचालक कालीबाड़ी चौक, शास्त्री चौक, मरही माता चौक मार्ग से सफर कर पाएंगे।
🅿️ पार्किंग व्यवस्था –
1️⃣ तेलीबांधा, पंडरी और राजा तालाब क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन शहीद स्मारक भवन के पास पार्क कर सकेंगे।
2️⃣ कटोरा तालाब और टिकरापारा क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन गांधी मैदान में खड़ा कर सकेंगे।
3️⃣ मठपारा और पुरानी बस्ती क्षेत्र के श्रद्धालु अपने वाहन स्टेडियम परिसर के पास पार्क कर पाएंगे।
4️⃣ आश्रम, लक्षेनगर और समता-चौबे क्षेत्र के श्रद्धालु अपने वाहन ईदगाह भाठा मैदान/न्यू मार्केट परिसर में पार्क कर सकेंगे।
👉 पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थल का पालन करें ताकि गणेश विसर्जन चल समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
