ड्यूटी में फिट रहेंगे जवान तो सुरक्षित रहेगा शहर! दुर्ग पुलिस का हेल्थ अवेयरनेस सेशन

0
16 feb 9.1

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस परेड ग्राउंड, रक्षित केंद्र दुर्ग में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान होने वाले शारीरिक दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और कमर दर्द जैसी समस्याओं से बचाव के उपाय बताना था।

सत्र में फिजियोथेरेपिस्ट एवं प्रमाणित डायटिशियन सुश्री नेहा बत्रा ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक खड़े रहने, लगातार शारीरिक गतिविधि और गलत पोश्चर के कारण पुलिस कर्मियों को मांसपेशियों और रीढ़ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सही व्यायाम और संतुलित आहार से इन समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान मसल स्ट्रेचिंग, सही शारीरिक मुद्रा (पोश्चर) और नियमित एक्सरसाइज के महत्व पर विशेष व्याख्यान दिया गया। साथ ही फिजियोथेरेपी के माध्यम से उपचार की जानकारी भी साझा की गई। उपस्थित जवानों को व्यावहारिक प्रदर्शन के जरिए सरल और प्रभावी एक्सरसाइज सिखाई गईं।

करीब 112 अधिकारी और कर्मचारियों ने इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया और लाभान्वित हुए। आयोजन को सफल बनाने में रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा एवं रक्षित केंद्र स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच, व्यायाम और संतुलित आहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर ही वे अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों