‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान को मिला खेलों का साथ, त्यौथर अनुभाग में प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

0
753983821_1078722551493244_3377595144572710506_n

रीवा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के तहत त्यौथर अनुभाग में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं और नागरिकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित खेल गतिविधियों से जुड़ने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों, युवाओं और आमजन से अपील की गई कि वे नशे से पूरी तरह दूरी बनाए रखें, खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

रीवा पुलिस ने कहा कि “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत आगे भी जिलेभर में ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम और खेल गतिविधियों का आयोजन लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों