मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने दिखाई हरी झंडी, जशपुर में निकली विशाल हेलमेट जागरूकता रैली

0
m11.6.1

जशपुर। सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने की दिशा में जशपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा आज कुनकुरी में भव्य हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की धर्मपत्नी Kaushalya Sai ने हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना रहा। इस अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

रैली में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली इस जागरूकता रैली ने सड़क सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। जशपुर पुलिस द्वारा आगे भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों