सड़क किनारे तड़प रहे घायल के लिए देवदूत बनी डायल 112, गिधौरी पुलिस की तत्परता से बची जान

0

बलौदाबाजार। थाना गिधौरी क्षेत्र के ग्राम सेमरा (गिधौरी-बरपाली मार्ग) पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गिधौरी पुलिस और डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मानवता की मिसाल पेश की। सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद घायल व्यक्ति सड़क किनारे तड़प रहा था। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और गिधौरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए घायल को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

समय रहते उपचार मिलने से घायल की स्थिति को संभालने में मदद मिली। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

गिधौरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना देखने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें। समय पर दी गई सूचना और मदद किसी की जान बचाने में निर्णायक साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों