छत्तीसगढ़ पुलिस के नाम रहा शानदार सप्ताह, जज़्बा पुलिस अवार्ड्स से लेकर अंतरराष्ट्रीय खेलों तक बढ़ाया प्रदेश का मान

0
WhatsApp Image 2026-01-24 at 5.57.03 PM

रायपुर। बीते सप्ताह छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट पुलिसिंग, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, खेल उपलब्धियों और अपराधों के त्वरित खुलासे के जरिए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। पुलिस के कई उल्लेखनीय कार्यों को राज्य स्तर पर सराहा गया, वहीं पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों और खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई।

रायपुर में आयोजित ‘पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026’ समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। समारोह में सामुदायिक पुलिसिंग, ‘संवाद से समाधान’ अभियान, महिला सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल और वूमेन हेल्पलाइन, हाई-टेक ई-मालखाना प्रबंधन, साइबर अपराध नियंत्रण और सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता जैसे नवाचारों को विशेष रूप से सराहा गया।

इसी दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस की सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ज्ञानेश्वरी यादव ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में 199 किलोग्राम भार उठाने की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने उनका सम्मान करते हुए आउट ऑफ टर्न डीएसपी (DSP) पद पर पदोन्नति तथा ₹30 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई गंभीर मामलों का त्वरित खुलासा किया। लूट और हत्या जैसी संगीन वारदातों में आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर पुलिस ने अपनी सक्रियता का परिचय दिया। इसके साथ ही राज्यभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए और तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

छत्तीसगढ़ पुलिस के इन कार्यों ने यह साबित किया है कि आधुनिक पुलिसिंग केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा, तकनीकी नवाचार, महिला सुरक्षा, खेल प्रतिभाओं के सम्मान और अपराध नियंत्रण जैसे हर क्षेत्र में लगातार नए मानक स्थापित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों