तमिलनाडु में CISF का मेगा ग्रीन मिशन, 400 जवानों ने 16 हजार पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सिवगंगा, तमिलनाडु। राष्ट्र की सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाते हुए CISF की 4th RB (A) के जवानों ने सिवगंगा जिले के कराईकुडी के पास विसालयनकोट्टई में आयोजित Mega Green Mission में भाग लिया। इस अभियान के तहत करीब 400 CISF जवानों की सहभागिता से 16,000 पौधे लगाए गए।

400 जवानों ने लिया अभियान में हिस्सा
मेगा ग्रीन मिशन का आयोजन Sethu Bhaskara Agricultural College & Research Foundation द्वारा किया गया। अभियान में CISF की 4th RB (A) के करीब 400 जवानों ने हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व सीनियर कमांडेंट अशोक जलवानिया ने किया और विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय से पौधरोपण अभियान को आगे बढ़ाया गया।
कई विशिष्ट हस्तियां रहीं मौजूद
पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस अभियान में कई प्रमुख हस्तियों ने भी सहभागिता की। इनमें मद्रास हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एस. राजेश्वरन, स्वामी कुंद्राकुडी अडिगलार, म्यांमार के चेन्नई स्थित मानद वाणिज्य दूत एवं प्रोफेसर रंगनाथन जे. और सेथु भास्करा एग्रीकल्चरल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सेथु कुमानन शामिल रहे।

पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संदेश
अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और हरित भविष्य के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। CISF की इस पहल में बड़ी संख्या में जवानों की भागीदारी ने सुरक्षा सेवा के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को भी रेखांकित किया।
