SSB Civic Action Programme: सीमावर्ती क्षेत्र के 30 लोगों को हैंडीक्राफ्ट और सोलर टेक्नीशियन की ट्रेनिंग, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
बहराइच। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 62वीं वाहिनी, भिंगा (उत्तर प्रदेश) ने महत्वपूर्ण पहल की है। Civic Action Programme के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए 20 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 पुरुष एवं महिलाओं और 15 युवाओं, यानी कुल 30 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को हैंडीक्राफ्ट और सोलर टेक्नीशियन जैसे रोजगारपरक कौशल सिखाए जाएंगे।
SSB की इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को उपयोगी तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागियों के लिए अपनी आय के साधन विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
Civic Action Programme के माध्यम से SSB सीमावर्ती समुदायों के बीच कौशल विकास और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। यह पहल कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम के रूप में देखी जा रही है।
