SSB मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: भारत-नेपाल सीमा पर नौकरी का झांसा देकर लाई जा रहीं 3 नाबालिग नेपाली लड़कियां रेस्क्यू

0

सीतामढ़ी। मानव तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 20वीं वाहिनी, सीतामढ़ी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई की। SSB की टीम ने रोजगार दिलाने का झांसा देकर भारत लाई जा रही तीन नाबालिग नेपाली लड़कियों को रेस्क्यू किया।

कार्रवाई के दौरान लड़कियों के आवागमन में सहयोग करने के संदेह में एक भारतीय नागरिक को भी पकड़ा गया। SSB की टीम ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू की गई तीनों नाबालिगों और पकड़े गए व्यक्ति को आगे की कानूनी प्रक्रिया एवं जांच के लिए संबंधित पुलिस थाना को सौंप दिया।

SSB की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर रोजगार एवं अन्य प्रलोभनों के जरिए महिलाओं और नाबालिगों को अवैध रूप से ले जाने के मामलों पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं।

मामले की आगे की जांच संबंधित पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच के आधार पर मानव तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *