SSB Civic Action Programme: गांवों में लगाए गए मुफ्त मेडिकल कैंप, ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

0

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा के साथ स्थानीय समुदायों के कल्याण और जनसरोकार से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 65वीं और 52वीं बटालियन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में मुफ्त चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया।

65वीं बटालियन SSB ने बेतिया के त्रिवेणी समवाय क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धना गांव में नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया। वहीं, 52वीं बटालियन SSB, अररिया की ओर से बॉर्डर पोस्ट मजरख के अंतर्गत मजरख क्षेत्र में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय टीमों ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझते हुए आवश्यक परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया।

SSB की ओर से इस तरह के Civic Action Programme का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक आवश्यक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण सेवाएं पहुंचाना और सुरक्षा बल तथा स्थानीय समुदाय के बीच सहयोग एवं विश्वास को मजबूत करना है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *