लौदाबाजार में बाढ़ के बीच बड़ा रेस्क्यू: गिधौरी में मकान में फंसे 9 लोगों को पुलिस, SDRF और प्रशासन ने सुरक्षित निकाला

0

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस, SDRF और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। इसी क्रम में ग्राम गिधौरी में बाढ़ के पानी से घिरे एक मकान में फंसे 9 लोगों को संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, महानदी की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक मकान के चारों तरफ बाढ़ का पानी भर गया था। पानी का स्तर बढ़ने के कारण मकान में मौजूद लोगों के बाहर निकलने का रास्ता प्रभावित हो गया था। स्थिति की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, SDRF और प्रशासन की संयुक्त बचाव टीम मौके पर पहुंची।

बचाव दल ने परिस्थितियों का आकलन करते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने बाढ़ के पानी से घिरे मकान में पहुंचकर वहां फंसे सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान राहत एवं बचाव दल ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे ऑपरेशन को व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीमें लगातार 24 घंटे मुस्तैद हैं। जलभराव वाले क्षेत्रों में निगरानी के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। नदी, नाले और जलभराव वाले स्थानों के आसपास विशेष सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों