छत्तीसगढ़: अब पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट पकड़े गए तो होगी कार्रवाई, विभाग ने जारी किए निर्देश

0
cg police

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक (IG) स्तर से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अब कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी ड्यूटी हो या निजी कार्य में, यदि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला पुलिस विभाग की छवि सुधारने और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जनता में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से लिया गया है।

निर्देशों के अनुसार, अब पुलिसकर्मी भी आम नागरिकों की तरह सड़क नियमों के प्रति जवाबदेह होंगे। ड्यूटी पर रहते हुए या निजी समय में यदि कोई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के पकड़ा जाता है, तो उस पर न सिर्फ चालान कटेगा, बल्कि अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। विभागीय जांच कर आवश्यकतानुसार चेतावनी, वेतन कटौती या अन्य अनुशासनिक कदम उठाए जाएंगे।

यह कदम इसलिए भी अहम है क्योंकि अक्सर यह देखा गया है कि आम नागरिकों को नियमों का पालन कराने वाले खुद ही नियम तोड़ते नजर आते हैं। ऐसे में पुलिस महकमा अब अपने कर्मियों को आदर्श प्रस्तुत करने की दिशा में कदम उठा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इससे सड़क सुरक्षा नियमों के पालन में सुधार आएगा और जनता के बीच विभाग की साख भी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों