रायपुर में देर रात ‘ड्रंकन ड्राइव’ पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 22 चालक कोर्ट के हवाले

रायपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 22 वाहन चालकों को पकड़ा। रात 11 बजे से 2 बजे तक शहर के अलग-अलग प्वाइंट्स पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग की गई और सभी मामलों को कोर्ट में भेजा गया।

img_0817.jpg

रायपुर। शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार और शराब का नशा — यह संयोजन किसी भी वक्त जानलेवा साबित हो सकता है। शुक्रवार देर रात रायपुर पुलिस ने ऐसे ही जोखिम उठाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग प्वाइंट्स पर बैरिकेडिंग लगाकर ड्रंकन ड्राइव की विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान 22 वाहन चालकों को शराब के नशे में गाड़ी चलाते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में प्रकरण भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि नशे में ड्राइविंग सिर्फ कानून तोड़ना नहीं, बल्कि दूसरों की जान के साथ खेलना है।

@raippolice

ट्रैफिक विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “किसी की एक लापरवाही, किसी का पूरा परिवार उजाड़ सकती है। देर रात गाड़ी चलाते समय नशे से दूर रहना ही सबसे बड़ा जिम्मेदाराना कदम है।”

विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे अभियान न केवल सड़क हादसों को रोकने में मदद करते हैं, बल्कि लोगों में यह संदेश भी मजबूत करते हैं कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर अब कोई ढील नहीं दी जाएगी।

हो सकता है आप चूक गए हों