बिलासपुर: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था। आरोपी ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति दिलाने का लालच देकर युवाओं से लाखों रुपए वसूले।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने युवाओं से कुल 14 लाख रुपये की ठगी की है। भरोसा जीतने के लिए उसने फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी किए, जिससे पीड़ित युवक पूरी तरह उसके जाल में फंस गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशोर कुमार शर्मा (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम शिवनी (नैला), जिला जांजगीर-चांपा का निवासी है और वर्तमान में वैष्णवी विहार, उसलापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
