बिलासपुर पुलिस ने चलाया सियान चेतना जनजागरण अभियान | नशामुक्ति, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम जागरूकता

0
WhatsApp Image 2025-09-05 at 4.22.05 PM

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अजयपुर नेवरा में बिलासपुर पुलिस ने सिद्धा फाउंडेशन के सहयोग से “सियान चेतना जनजागरण अभियान” आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सुरक्षित और जागरूक समाज की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित ग्रामीणों, छात्रों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ जनों और मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को कानून की जानकारी देना है, ताकि हर नागरिक सुरक्षित और जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों