कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गौ-तस्करी में 3 आरोपी व 1 नाबालिग गिरफ्तार, 18 मवेशी बरामद

0
8 sept 6

कांकेर पुलिस ने आंध्रप्रदेश ले जाए जा रहे मवेशियों की अवैध तस्करी का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया, साथ ही दो पिकअप वाहन भी जब्त किए गए। पुलिस ने 18 कृषक मवेशियों को सुरक्षित निकालकर संजय नगर कांकेर स्थित कांजी हाउस में रखा है।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रियेस साहू (19), दिवस कुमार नाग (36), कंवल सिंह नेताम (60) एवं एक नाबालिग शामिल हैं। घटना 08 सितंबर 2025 की है, जब पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन CG 05 AS 9764 और CG 04 PD 6388 को रोककर जांच की। इनमें क्रमशः 10 और 08 मवेशी भरे मिले।

आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि मवेशियों को धमतरी से आंध्रप्रदेश ले जाया जा रहा था।

मामले में थाना कांकेर ने अपराध क्रमांक 331/2025 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों