बोहरडीह में युवक ने माँ पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

0
13 sept 5

गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बोहरडीह में एक युवक द्वारा अपनी ही माँ पर हमले का मामला सामने आया है। आरोपी ने लोहे के गज से वार कर गंभीर चोटें पहुंचाई।

पारिवारिक समझाइश के बाद हुए विवाद में यह घटना घटी। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान धनश्वर जोशी (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम बोहरडीह, थाना गिधपुरी के रूप में हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों