सूरजपुर पुलिस ने पीडीएस राशन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

0
22 sept 7

सूरजपुर पुलिस ने पीडीएस दुकानों से चावल, शक्कर और चना चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से लगभग 2 लाख रुपये कीमत का चोरी का राशन, 3 पिकअप वाहन और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

मामला थाना जयनगर और चौकी लटोरी क्षेत्र से जुड़ा है, जहां अगस्त और सितंबर 2025 में लगातार तीन पीडीएस दुकानों से राशन चोरी की वारदातें हुई थीं। दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान कई जिलों में सक्रिय इस गैंग का पता चला।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे कई जिलों में मिलकर संगठित तरीके से चोरी की वारदातें अंजाम दे चुके हैं। चोरी किया गया राशन कटघोरा स्थित अंकुर अनाज भंडार के संचालक पवन अग्रवाल को बेचा जाता था। पुलिस ने उनसे 1 लाख रुपये नगद और कुछ चोरी का राशन भी बरामद किया है।

अब तक सामने आया है कि यह गैंग सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, मुंगेली, एमसीबी और पेंड्रा-मरवाही जिलों की 11 अलग-अलग दुकानों से चोरी कर चुका है। गिरोह के कुछ सदस्य पहले भी डकैती और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस को संदेह है कि इस नेटवर्क में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

इस बड़ी कार्रवाई में थाना जयनगर और चौकी लटोरी की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आगे भी ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नागरिकों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों