गरियाबंद पुलिस की पहल — नक्सल प्रभावित नगरार में सामुदायिक पुलिसिंग, बच्चों को बांटे बैग-चप्पल

0

गरियाबंद।
गरियाबंद पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित ग्राम नगरार (थाना मैनपुर क्षेत्र) में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों, ग्रामीणों और महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और सहयोग का भरोसा दिलाया गया।


🔹 पुलिस अधीक्षक निकिल राखेचा हुए शामिल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों के बीच बैठकर बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्कूल और भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं सामने रखीं।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर जल्द ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


🔹 बच्चों और महिलाओं में बांटे उपयोगी सामान

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय बच्चों को स्कूल बैग, चप्पल, चॉकलेट, बिस्किट, वहीं महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।


🔹 नक्सलियों को आत्मसमर्पण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण नीति की जानकारी भी दी।
पुलिस ने संदेश दिया कि जो नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, वे नजदीकी थाना या कैंप में संपर्क कर आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

गांव में जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाकर आत्मसमर्पण के लिए हेल्पलाइन नंबर 94792-27805 भी साझा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों