जांजगीर-चांपा पुलिस का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान — एएसपी उदयन बेहार का सराहनीय प्रयास
जांजगीर-चांपा जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडे (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार द्वारा एक अभिनव अभियान की शुरुआत की गई है।
इस अभियान के तहत जिले के मुख्य चौक-चौराहों, बस स्टैंड, स्कूलों के आसपास और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आकर्षक जागरूकता होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। इन होर्डिंग्स में सड़क सुरक्षा के संदेश जैसे —

“सुरक्षा आपकी, जिम्मेदारी हमारी”,
“थोड़ी सावधानी, कई ज़िंदगियाँ बचाए”
जैसे प्रेरक वाक्य लिखे गए हैं, ताकि हर राहगीर और वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें।
अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और जनता में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
पुलिस अधीक्षक श्री पांडे ने कहा कि —

“सड़क पर छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। हर व्यक्ति अगर नियमों का पालन करे तो अनेक ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।”
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर चलेगा और जिले के सभी प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए जाएंगे।
