बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टेबाज़, फरार वारंटी और हुड़दंगी गिरफ्तार
राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए लगातार कार्रवाई की है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सट्टा खिलाने वालों, फरार वारंटियों और हुड़दंग मचाने वालों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सट्टा खिलाते हुए एक आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 3000 रुपए नकद, दो पर्ची पट्टी और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध सट्टेबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

इसी क्रम में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों — सौरभ माणिकपुरी (उम्र 22 वर्ष) और तेमोन् साहू (उम्र 24 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दोनों वारंटी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे, लेकिन लगातार निगरानी के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
थाना बसंतपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले आरोपी संतोष राजपूत (उम्र 35 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया। आरोपी को धारा 170 BNSS के तहत अग्रिम कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने साफ कहा है कि क्षेत्र में शराबखोरी, सट्टा, हुड़दंग और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
सट्टा खिलाने वाले आरोपी की पहचान दुर्गा देवांगन (उम्र 48 वर्ष), निवासी सागर पारा मज़ार, थाना बसंतपुर के रूप में हुई है। थाना बसंतपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी सतत कार्रवाई आगे भी होती रहेगी।
