नक्सल प्रभावित गांव उरसंंगल में नया सुरक्षा कैंप स्थापित, सुकमा पुलिस को बड़ी रणनीतिक सफलता

0
29 dec 2.1

सुकमा:
सुकमा जिले के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र उरसंंगल गांव में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा एक नए सुरक्षा कैंप की स्थापना की गई है। यह कैंप छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “नीयद नेल्ला नार” के तहत स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास को गति देना है।

नए सुरक्षा कैंप की स्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और आसपास के ग्रामीणों को सीधे सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। कैंप के माध्यम से सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, पीडीएस दुकानें, शिक्षा एवं मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।

कैंप स्थापना के अवसर पर सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को साड़ियां एवं कपड़े वितरित किए गए। साथ ही “पोड़ला उरस्कना” और “एक पेड़ शहीदों की मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। ग्रामीणों में नए कैंप की स्थापना को लेकर उत्साह और भरोसे का माहौल देखने को मिला।

सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता से जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को नई गति मिली है। वर्ष 2024 से अब तक जिले में कुल 23 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, वहीं कई अभियानों में नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई भी की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि नए कैंपों की स्थापना से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों