सुकमा: जवाहर नवोदय विद्यालय पेंटा में साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी

0

सुकमा:
पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी एसओपी के तहत सुकमा जिले में लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस थाना दोरनापाल द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा में साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण चव्हाण (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक एवं साइबर नोडल अधिकारी श्रीमती मोनिका श्याम के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना था।

कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया कि वर्तमान समय में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी मोबाइल फोन एवं इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं, जिसका फायदा उठाकर साइबर ठग नए-नए तरीकों से अपराध कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध जैसे साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग, साइबर ग्रूमिंग, बाल अश्लीलता, साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ट्रेडिंग ऐप फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन एवं फर्जी प्रोफाइल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई मामलों में ठग खुद को पुलिस, सीबीआई या अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के माध्यम से डराते हैं और पैसे की मांग करते हैं। ऐसे मामलों में घबराने या लालच में आने से बचने तथा अजनबियों से सोशल मीडिया पर संपर्क न करने की सलाह दी गई।

छात्रों एवं नागरिकों को साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करने के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने अथवा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करने की भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दोरनापाल श्री निशांत पाठक, थाना प्रभारी दोरनापाल नितिन उपाध्याय, थाना प्रभारी एर्राबोर सुरेंद्र स्वर्णकार, थाना प्रभारी अजाक पद्मा जगत, अजाक थाना स्टाफ, स्वयंसेवक, साइबर सेल से नेमपाल दिवाकर, लीलाराम पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों