रासौता हत्याकांड का खुलासा: युवक की पिटाई कर मौत के घाट उतारने वाला आरोपी समीर साईं गिरफ्तार

0

गांव रासौता में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समीर साईं को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सामने आया कि आरोपी ने युवक के साथ मारपीट कर उसे जमीन पर धक्का दिया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घायल युवक को इलाज के लिए रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में उसके रिश्तेदार के घर ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

घटना के बाद पुलिस ने मार्ग जांच, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वीडियो फुटेज में आरोपी की भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आई, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने आपसी विवाद के दौरान युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से ही युवक की जान गई, जिसकी पुष्टि जांच में हुई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर साईं, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम रासौता, थाना पलारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों