कोतवाली-चिखली-सुरगी की अपराध समीक्षा बैठक, एसपी अंकिता शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

0
6TH FEB 4

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में कोतवाली थाना, थाना चिखली और चौकी सुरगी की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना एवं चौकी क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा आबकारी अधिनियम और नारकोटिक्स एक्ट के तहत अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसपी अंकिता शर्मा ने गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करने, उनकी सतत निगरानी रखने और सक्रिय पुलिसिंग के माध्यम से क्षेत्र में अपराध की रोकथाम पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर पेट्रोलिंग और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी आवश्यक है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में संवेदनशीलता, अपराधों के त्वरित निराकरण और आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास ही प्रभावी पुलिसिंग की नींव है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती वैशाली जैन, एसडीओपी श्री अलेक्जेंडर किरो, प्रशिक्षु आईपीएस श्री आदित्य कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी श्रीमती सुमन जायसवाल, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, चिखली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद मरई तथा सुरगी चौकी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों