डीआईजी–एसएसपी रजनेश सिंह का सख्त एक्शन: DJ वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, दर्जनों जब्त
बिलासपुर। डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में पुलिस ने DJ वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। शहर और ग्रामीण इलाकों में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण, अवैध मॉडिफिकेशन और मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों की निगरानी में सरकंडा, सिरगिट्टी, सिविल लाइन, बिल्हा, मस्तूरी और हिर्री थाना क्षेत्रों में DJ वाहनों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान तेज आवाज, निर्धारित ऊंचाई से अधिक साउंड सिस्टम और बिना अनुमति किए गए वाहन मॉडिफिकेशन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट और ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाले DJ वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अवैध रूप से मॉडिफाइड वाहनों की जानकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को भी भेजी है, ताकि इनके खिलाफ आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके।
पुलिस द्वारा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में DJ और ध्वनि प्रदूषण को लेकर विशेष जांच की जा रही है। इस विशेष अभियान के दौरान अब तक एक दर्जन से अधिक DJ वाहनों को जब्त किया गया है, जिससे अवैध DJ संचालन पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, ध्वनि प्रदूषण फैलाने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और अनावश्यक शोर से बचें।
