कुछ घंटों में बड़ा खुलासा: दुर्ग पुलिस ने तीन लापता नाबालिग बालिकाओं को किया सकुशल बरामद

0

दुर्ग पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई से एक बार फिर भरोसा मजबूत हुआ है। थाना सुपेला क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।

जानकारी के अनुसार, बालिकाओं के लापता होने की सूचना मिलते ही थाना सुपेला पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल विशेष टीमों का गठन किया। संभावित रास्तों और गतिविधियों पर नजर रखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीमों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की, जिससे अहम सुराग मिले। फुटेज के विश्लेषण के आधार पर पुलिस को यह पता चला कि बालिकाएं बिलासपुर जिले के उसलापुर क्षेत्र की ओर गई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसलापुर पहुंचकर बालिकाओं को सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में किसी भी प्रकार की अनहोनी की पुष्टि नहीं हुई, जिसके बाद बालिकाओं को सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

दुर्ग पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई, तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग और समन्वित टीमवर्क के जरिए पुलिस आगे भी इसी तरह प्रभावी कदम उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों