11 दिन से लापता नाबालिग 500 KM दूर मिली! ऑपरेशन मुस्कान में देवास पुलिस की बड़ी सफलता

0
13 feb 7

देवास पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय सफलता हासिल करते हुए 11 दिनों से लापता एक नाबालिग बालिका को सकुशल खोज निकाला। खाटेगांव थाना क्षेत्र से गायब हुई बालिका को पुलिस टीम ने लगभग 500 किलोमीटर दूर गुजरात के सरदारपुर क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर लगातार कार्रवाई की। मध्यप्रदेश पुलिस के समन्वय और त्वरित सूचना तंत्र के चलते बालिका की लोकेशन ट्रेस कर उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया।

बरामदगी के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बेटी की सुरक्षित वापसी से परिवार के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

देवास पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अपहरण के 22 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 24 नाबालिग बालक-बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब किया जा चुका है। यह आंकड़ा पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत आगे भी इसी तरह की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों