रायपुर में जुआ पर पुलिस की कार्रवाई, 7 जुआरी गिरफ्तार, 1.52 लाख नकद जब्त
रायपुर जिले में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी और जुआ खेलने का सामान भी बरामद किया है।

पुलिस को यह सफलता सॉल्यूशन सेल हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम तेलासी के मुक्तिधाम के पास घेराबंदी कर छापा मारा। इस दौरान आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 52 हजार रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। इसके साथ ही आरोपियों के पास मौजूद 02 मोटरसाइकिल और 07 मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेंद्र उर्फ राजा दहरिया, मुकेश कुमार मनहरे, श्रवण जोशी, राहुल मनहरे, मलिक राम दहरिया, आनंद बंजारे और अजीत सुरतांगे शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सॉल्यूशन सेल हेल्पलाइन की मदद से आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
