42 मिनट में जीवन बचाने की दौड़! दुर्ग पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, एंबुलेंस को मिला रास्ता

0
m23.4

दुर्ग जिले में एक गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए यातायात पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। इस व्यवस्था के माध्यम से एंबुलेंस को बिना किसी बाधा के तेजी से अस्पताल तक पहुंचाया गया, जिससे मरीज को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिल सका।

जानकारी के अनुसार, मित्तल हॉस्पिटल नेहरू नगर भिलाई से रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर तक मरीज को ले जाना था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया और पूरी योजना के साथ इसे लागू किया।

पुलिस ने मार्ग के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर बल तैनात कर ट्रैफिक को नियंत्रित और डायवर्ट किया। साथ ही वायरलेस के माध्यम से एंबुलेंस की लगातार मॉनिटरिंग की जाती रही, जिससे रास्ते में कहीं भी रुकावट न आए और एंबुलेंस बिना देरी के आगे बढ़ती रहे।

इस सुव्यवस्थित और त्वरित कार्रवाई के चलते एंबुलेंस ने लगभग 42 मिनट में सुरक्षित रूप से रायपुर पहुंचकर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे तुरंत इलाज उपलब्ध कराया गया।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहनों को प्राथमिकता देते हुए रास्ता दें, ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों