पत्नी की हत्या कर खुद ही चौकी पहुंचा पति, सूरजपुर में अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

0
m30.14

सूरजपुर जिले के सलका-उमेश्वरपुर क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी की हत्या करने के बाद पति खुद ही पुलिस चौकी पहुंचकर गुमराह करने की कोशिश करता रहा। लेकिन पुलिस की बारीकी से की गई जांच में पूरे मामले का खुलासा हो गया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की शुरुआत तब हुई जब आरोपी अलमा प्रजापति ने चौकी सलका-उमेश्वरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी लीलावती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। उसने पुलिस को बताया कि वह घर से बाहर गया हुआ था और लौटने पर पत्नी को जमीन पर पड़ा देखा, जिसे उसने नशे की हालत समझकर नजरअंदाज कर दिया। अगले दिन सुबह उठाने पर उसकी मौत का पता चला।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, जिसमें दंपति के बीच चल रहे विवाद सामने आए। जानकारी मिली कि आरोपी का अन्य महिलाओं से बातचीत को लेकर पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। इसी विवाद के चलते आरोपी द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि घटना की रात पत्नी से विवाद होने पर उसने गुस्से में आकर हाथ-पैर, प्लास्टिक पाइप और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और पाइप बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों