सुरक्षित बीजापुर की दिशा में पुलिस की पहल, जांगला पुलिस ने गांव में लगाया जनजागरूकता शिविर

0
a25.4.2

बीजापुर। सुरक्षित एवं विकसित समाज के निर्माण के उद्देश्य से बीजापुर पुलिस लगातार जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना जांगला पुलिस द्वारा ग्राम जैगुर में व्यापक जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन, साइबर अपराध से बचाव, तथा महिला एवं बाल संरक्षण योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया गया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक, कॉल या OTP साझा करने से बचें।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में भी जागरूक किया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की मांग की।

बीजापुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों