रायगढ़: ऑपरेशन अंकुश में IPL सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में साइबर सेल, कोतवाली पुलिस और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान दो मकानों से ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित होना पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से Apple, OnePlus और Samsung सहित कुल 7 महंगे मोबाइल फोन, ₹15,490 नगद राशि तथा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जब्त किए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध सट्टा संचालन कर रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं अवैध जुए के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
