ग्वालियर पुलिस की कार्रवाई: वारदात की तैयारी में घूम रहा बदमाश देशी कट्टा व जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2026-01-24 at 5.57.03 PM

ग्वालियर। जिले में अवैध हथियार रखने एवं उनकी खरीद-फरोख्त के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला का मंदिर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात की नीयत से घूम रहे एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 09 मई 2026 को थाना गोला का मंदिर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भाऊ साहब पोतनीस ग्राउंड के पास एक युवक हथियार लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।

सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे) द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ऋतिक वाल्मीक (18 वर्ष) निवासी शिव कॉलोनी, पिंटो पार्क ग्वालियर बताया। तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक 315 बोर का लोहे का देशी कट्टा तथा शर्ट की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

आरोपी के विरुद्ध थाना गोला का मंदिर में अपराध क्रमांक 150/26 अंतर्गत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत एवं संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्तशुदा सामग्री:

  • 315 बोर का देशी कट्टा
  • 01 जिंदा राउंड

सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, उप निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रवीण कुमार, आरक्षक कुलदीप गुर्जर, राहुल भदौरिया, गोविन्द राजावत, सोनू गुर्जर, इन्द्रजीत एवं साहब सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों