सागर के डायल-112 हीरोज: देर रात दिव्यांग व्यक्ति को सुरक्षित घर पहुँचाकर दिखाई मानवता

0
WhatsApp Image 2026-01-24 at 5.57.03 PM

भोपाल/सागर। मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा ने एक बार फिर संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया। सागर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में देर रात्रि घर जाने का साधन न मिलने से परेशान एक दिव्यांग व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने सुरक्षित उसके घर पहुँचाकर राहत प्रदान की।

दिनांक 09 मई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्र में लगभग 35 वर्षीय एक दिव्यांग व्यक्ति अकेला खड़ा है और रात अधिक होने के कारण उसे घर जाने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचे डायल-112 स्टाफ प्रदीप गौतम एवं मिर्जा शाहिद बेग ने दिव्यांग व्यक्ति से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। पूछताछ में पता चला कि वह अकेले यात्रा कर रहा था तथा परिवहन सुविधा न मिलने से परेशान था। उसने अपना पता ग्राम अर्जिनी, थाना मोतीनगर बताया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए एफआरव्ही वाहन से उसे सुरक्षित उसके घर तक पहुँचाया।

यह घटना “डायल-112 हीरोज” श्रृंखला के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस की तत्परता, सेवा भावना और जरूरतमंद नागरिकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। डायल-112 सेवा आमजन, विशेषकर दिव्यांग एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए चौबीसों घंटे सक्रिय एवं सजग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों