नक्सल प्रभावित गांव साईंमुंडा पहुँची कांकेर पुलिस! सिविक एक्शन कार्यक्रम से जीता ग्रामीणों का भरोसा

0
697136515_1712576669915356_472781329163049995_n

कांकेर। जिले के अंतिम छोर एवं नक्सल प्रभावित सीमावर्ती ग्राम साईंमुंडा में कांकेर पुलिस द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों के बीच विश्वास और सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को दैनिक जीवन में उपयोगी सामग्री जैसे साड़ी, धोती, चप्पल, राशन सामग्री, कॉपी-पेन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रशासन से जोड़ना एवं पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना रहा।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं एवं आवश्यकताएं सुनकर उनके समाधान हेतु प्रशासनिक स्तर पर समन्वय का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं से विशेष रूप से संवाद करते हुए पुलिस अधिकारियों ने भटके हुए युवाओं से हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने एवं सामान्य जीवन अपनाने की अपील की।

कांकेर पुलिस की यह पहल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास निर्माण, विकास की भावना को मजबूत करने तथा पुलिस और आमजन के बीच सकारात्मक संबंध स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों