कांकेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! संदिग्ध व्यक्ति से 21.30 लाख नगद बरामद, आयकर विभाग को भेजी सूचना
कांकेर: जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी के तहत कांकेर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक व्यक्ति से ₹21,30,000/- नगद राशि बरामद की है।
पुलिस टीम द्वारा नियमित चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। पूछताछ एवं जांच के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में नकदी मिली, लेकिन संबंधित व्यक्ति रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सका।
स्थिति को गंभीर मानते हुए पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की। बरामद नगद राशि के स्रोत एवं वैधता की जांच के लिए पूरा मामला आयकर विभाग रायपुर को भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध धन, हवाला गतिविधियों एवं संदिग्ध आर्थिक लेनदेन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
